HomeHimachalSirmaurनाहन नगर परिषद के इन वार्डों के आरक्षण के लिए 28 मार्च...

नाहन नगर परिषद के इन वार्डों के आरक्षण के लिए 28 मार्च को टाउन हॉल होगा ड्रॉ ऑफ लॉट्स

उपमंडलाधिकारी (ना.) एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एम.सी.) नाहन राजीव सांख्यान ने कार्यालय आदेश जारी करते हुए जानकारी दी कि राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश की अधिसूचना के अनुपालन में नाहन नगर परिषद के वार्डों के आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा।

नाहन : उपमंडलाधिकारी (ना.) एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एम.सी.) नाहन राजीव सांख्यान ने कार्यालय आदेश जारी करते हुए जानकारी दी कि राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश की अधिसूचना के अनुपालन में नाहन नगर परिषद के वार्डों के आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। यह प्रक्रिया 28 मार्च 2026 को शाम 12:30 बजे नगर परिषद के टाउन हॉल में लॉट (ड्रा) के माध्यम से संपन्न होगी।

जारी आदेश के अनुसार नाहन नगर परिषद के कुल 13 वार्डों में से एक वार्ड अनुसूचित वर्ग की महिला, जबकि शेष वार्डों में से 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने हैं। उपायुक्त सिरमौर द्वारा प्रदत्त प्राधिकृत शक्तियों के तहत यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर का बेटा निशांत बना SDM, सीएम के निर्वाचन क्षेत्र नादौन में संभाला कार्यभार

प्रशासन की ओर से यह सूचना जन साधारण के अवलोकन के लिए जारी की गई है, ताकि इच्छुक नागरिक निर्धारित समय पर उपस्थित रह सकें और आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया को देख सकें।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More