HomeAccidentत्रिलोकपुर में दर्दनाक हादसा: पैरापिट से खाई में गिरा अज्ञात शख्स, डॉक्टर...

त्रिलोकपुर में दर्दनाक हादसा: पैरापिट से खाई में गिरा अज्ञात शख्स, डॉक्टर ने तुरंत एंबुलेंस में नाहन पहुंचाया पर नहीं बच पाई जान

त्रिलोकपुर में पालियो कट के पास खड्ड पर बनी पुलिया पर एक अज्ञात व्यक्ति पैरापिट पर सो रहा था। इसी दौरान वह अचानक संतुलन खो बैठा और नीचे जा गिरा। इस बीच लोगों ने उसे देख लिया और घायल हालत में उसे तुरंत त्रिलोकपुर मेले में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की मोबाइल टीम के पास पहुंचाया।

नाहन : जिला सिरमौर के त्रिलोकपुर में शुक्रवार को एक हादसा पेश आया, जहां मंदिर के समीप पुलिया पर बने पैरापिट पर सो रहे एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। अभी फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर में पालियो कट के पास खड्ड पर बनी पुलिया पर एक अज्ञात व्यक्ति पैरापिट पर सो रहा था। इसी दौरान वह अचानक संतुलन खो बैठा और नीचे जा गिरा। इस बीच लोगों ने उसे देख लिया और घायल हालत में उसे तुरंत त्रिलोकपुर मेले में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की मोबाइल टीम के पास पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:  केंद्रीय बजट में हिमाचल दरकिनार, महंगाई की मार और खोखले वादे : अजय सोलंकी

बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली तो डॉ. जयंत ने घायल को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत नाजुक होने के चलते डॉ. जयंत ने उसे रेडक्रॉस की एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। वहां पहुंचते ही ईसीजी जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक की बाजू पर “दानेश्वर प्रजापति” नाम गुदा हुआ है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह उसी व्यक्ति का नाम है या किसी और का। वह कहां का रहने वाला है। इतना जरूर है कि ये शख्स मेले में पहुंचा था। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए मेले में भी जगह-जगह अनाउस करवा दिया है। साथ ही आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  Nagar Panchayat Shillai: शिलाई को नगर पंचायत का दर्जा, सरकार ने जारी की अधिसूचना

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मृतक शख्स की शिनाख्त में जुटी है और पोस्टमार्टम के लिए शव मेडिकल कालेज में सुरक्षित रखा गया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More