HomeHimachalKangraहिमाचल में खौफनाक सड़क हादसा : JBT शिक्षक और युवती की गई...

हिमाचल में खौफनाक सड़क हादसा : JBT शिक्षक और युवती की गई जान, 3 लोग गंभीर घायल

हादसा इतना भयावह था कि कार के टायर, इंजन और अन्य हिस्से अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे। देर रात सुनसान सड़क और अंधेरे के कारण हादसे का तुरंत पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे बिखरे वाहन के पुर्जे देखे, तब घटना का खुलासा हुआ।

कांगड़ा : जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में एक जेबीटी शिक्षक और एक युवती शामिल हैं, जिनकी मौके पर ही जान चली गई।

जानकारी के अनुसार चडी-घेरा सड़क पर हनुमान मंदिर के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खड्ड की ओर जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग एक निजी कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में मिला वेस्ट बंगाल से लापता ये व्यक्ति, हजारों किलोमीटर दूर परिवार तक ऐसे पहुंची पुलिस, जानें पूरा मामला

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन से शवों और घायलों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान करण बहादुर (40) और करीना देवी (18) निवासी गांव कुट, ग्राम पंचायत भितलू के रूप में हुई है। करण बहादुर राजकीय प्राथमिक पाठशाला कल्याडा में जेबीटी शिक्षक के रूप में कार्यरत थे।

घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोनल अस्पताल धर्मशाला रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चश्मदीदों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि कार के टायर, इंजन और अन्य हिस्से अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे। देर रात सुनसान सड़क और अंधेरे के कारण हादसे का तुरंत पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे बिखरे वाहन के पुर्जे देखे, तब घटना का खुलासा हुआ।

ये भी पढ़ें:  धौण स्कूल में लगा हेल्थ चेकअप कैंप, 150 बच्चों समेत अभिभावकों व कर्मियों की जांच के साथ दिए हेल्थ टिप्स
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More