HomeCrimeचोरी के मामलों में वांछित अपराधी पानीपत से गिरफ्तार, कालाअंब पुलिस थाना...

चोरी के मामलों में वांछित अपराधी पानीपत से गिरफ्तार, कालाअंब पुलिस थाना में दर्ज हैं 4 केस

ये उद्घोषित अपराधी चोरी के विभिन्न मामलों में वांछित था, जिस पर पुलिस थाना कालाअंब में विभिन्न धाराओं में 4 केस दर्ज हैं.

नाहन|
जिला सिरमौर पुलिस का उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान जारी है. इसी के तहत जिला स्तर पर गठित पीओ सेल की टीम ने एक और वांछित उद्घोषित अपराधी को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया है. ये उद्घोषित अपराधी चोरी के विभिन्न मामलों में वांछित था, जिस पर पुलिस थाना कालाअंब में विभिन्न धाराओं में 4 केस दर्ज हैं.

पुलिस के अनुसार अभियोग संख्या 27/18 आईपीसी की धारा 379, 457, अभियोग संख्या 28/18 आईपीसी की धारा 457, 379, 380, 34, अभियोग संख्या 42/18 आईपीसी की धारा 379, 34 और अभियोग संख्या 47/18 आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत दर्ज मामलों में पुलिस थाना कालाअंब से वांछित उद्घोषित अपराधी को पीओ सेल की टीम ने पानीपत से गिरफ्तार किया है. उद्घोषित अपराधी इरशाद उर्फ राणा पुत्र मतलूब निवासी गांव लापरा, कलानोर, थाना पंसारा, जिला यमुनानगर हरियाणा का रहने वाला है.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर की इस पंचायत के प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने के आरोप, नाहन में डीसी को सौंपी शिकायत

एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि उक्त अपराधी के खिलाफ पुलिस थाना कालाअंब में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. अपराधी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे 3 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More