HomeHimachalSolanजिला सोलन के इन इलाकों में 3 अप्रैल को बाधित रहेगी विद्युत...

जिला सोलन के इन इलाकों में 3 अप्रैल को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

बिजली लाइनों के आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते जिला सोलन के कुछ इलाकों में 3 अप्रैल, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सोलन : बिजली लाइनों के आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते जिला सोलन के कुछ इलाकों में 3 अप्रैल, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

राहुल वर्मा ने कहा कि 3 अप्रैल, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक जराश, सूर्य किरण, बेर की सेर समेत आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम व किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त समय व तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।

ये भी पढ़ें:  6 अप्रैल को सोलन में होगा चूड़ेश्वर सेवा समिति का महा अधिवेशन, इन विषयों पर भी चर्चा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More