HomeHimachalBilaspurडिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम: सभी सरकारी डाक के आदान-प्रदान को...

डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम: सभी सरकारी डाक के आदान-प्रदान को ई-डिस्पैच सिस्टम शुरू

उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर में समस्त सरकारी डाक का आदान-प्रदान अब ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

बिलासपुर : उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर में समस्त सरकारी डाक का आदान-प्रदान अब ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसी संबंध में ई-ऑफिस परियोजना के अंतर्गत जिला ई-डिस्पैच सिस्टम को आज से प्रारंभ कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के माध्यम से अब समस्त डाक का आदान-प्रदान ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे प्रिंट निकालने एवं डाक/पोस्टल खर्चों में उल्लेखनीय बचत होगी। साथ ही डाक के वितरण में लगने वाला समय लगभग समाप्त हो जाएगा और एक क्लिक के माध्यम से ही डाक किसी भी कार्यालय में तुरंत पहुंच सकेगी। जिला में ई-डिस्पैच सिस्टम शुरू होने से अब कार्यों में तेजी, पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित होगी।

ये भी पढ़ें:  Himachal Weather Update: फिर बिगड़ेगा मौसम! लुढ़केगा पारा, थमेगी रफ्तार, जानिए क्या है नई अपडेट

राहुल कुमार ने बताया कि जिला में प्रथम चरण में इस प्रणाली को उपायुक्त कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सभी उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कार्यालयों एवं खंड विकास अधिकारी कार्यालयों में शुरू किया गया है। ई-डिस्पैच सिस्टम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी कार्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने जिला में ई-डिस्पैच सिस्टम को पेपरलेस गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सभी कार्यालयों से इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया है।

ये भी पढ़ें:  एडीसी ऊना ने ईवीएम-वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More