HomeHimachalSirmaurसिरमौर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, तेंदुए की खाल, घोरल के सींग...

सिरमौर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, तेंदुए की खाल, घोरल के सींग सहित बड़ी बरामदगी, दो गिरफ्तार

ये कार्रवाई पांवटा साहिब वन मंडल की रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने अमल में लाई। विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए माजरा रेंज के घुतनपुर गांव में अख्तर अली के परिसर पर छापा मारकर वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश किया।

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में वन विभाग की टीम ने वन्य जीव तस्करी का भंडाफोड़ किया है। विभाग ने मौके से बरामद वन्य जीव के अवशेषों को कब्जे में लेकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये कार्रवाई पांवटा साहिब वन मंडल की रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने अमल में लाई। विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए माजरा रेंज के घुतनपुर गांव में अख्तर अली के परिसर पर छापा मारकर वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश किया। इस दौरान टीम ने मौके से तेंदुए की एक खाल, तेंदुए की मूंछें (त्वचा सहित), घोरल के 3 जोड़ी सींग, काकड़ (बार्किंग डियर) के 2 जोड़ी सींग और तेंदुए के पंजे (नाखून निकाले हुए) बरामद किए।

ये भी पढ़ें:  @Sirmaur: घर में छिपाकर रखी थी पिस्टल, 2 मैगजीन के साथ 8 जिंदा रौंद भी बरामद, 22 साल का ये युवक धरा

इस कार्रवाई में एसीएफ पांवटा साहिब आदित्य शर्मा, आरएफओ पांवटा साहिब सुरेंद्र शर्मा, आरएफओ माजरा सचिन शर्मा सहित विभिन्न बीट अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान विभाग ने अख्तर अली और सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि ये दोनों आपस में रिश्तेदार हैं।

एसीएफ पांवटा साहिब आदित्य शर्मा ने बताया कि विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत धारा 39, 40(2), 49C(7) के उल्लंघन और धारा 51 के तहत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि यह मामला अनुसूची-1 में शामिल वन्यजीव प्रजातियों से जुड़ा है, जिन्हें अधिनियम के तहत अधिकतम संरक्षण प्राप्त है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सिरमौर की बेटी कृतिका शर्मा को सीएम ने दी बधाई
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More