HomeHimachalSolanदाड़लाघाट चरस मामले में सोलन पुलिस ने कुल्लू से गिरफ्तार किया मुख्य...

दाड़लाघाट चरस मामले में सोलन पुलिस ने कुल्लू से गिरफ्तार किया मुख्य सप्लायर

जिला पुलिस की कार्रवाई में चरस तस्करी के एक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। थाना दाड़लाघाट में दर्ज केस में पुलिस ने बैकवर्ड लिंक के आधार पर कुल्लू के जेरी गांव से दूसरे आरोपी (41) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

सोलन : जिला पुलिस की कार्रवाई में चरस तस्करी के एक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। थाना दाड़लाघाट में दर्ज केस में पुलिस ने बैकवर्ड लिंक के आधार पर कुल्लू के जेरी गांव से दूसरे आरोपी (41) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मामला 21 अप्रैल 2026 का है, जब दाड़लाघाट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव खाता स्थित एक किराये के कमरे में दबिश दी थी। इस दौरान एक नेपाली युवक के कब्जे से 491 ग्राम चरस बरामद की गई थी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इस संबंध में थाना दाड़लाघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:  RSS पर टिप्पणी को लेकर भड़की सिरमौर भाजपा, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान को बताया 'राष्ट्र विरोधी'

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह चरस जिला कुल्लू के जेरी गांव से एक नेपाली व्यक्ति से खरीदी थी। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया।

तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी की पहचान कर उसे 23 अप्रैल 2026 को जेरी गांव, जिला कुल्लू से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में 500 फीट गहरी खड्ड में गिरी बोलेरो, दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More