HomeHimachalMandiराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने की हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के वार्षिक समारोह...

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने की हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता आज हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के वार्षिक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को ज्ञान, कौशल और नवाचार के साथ आगे बढ़ना होगा।

मंडी : राज्यपाल कविंद्र गुप्ता बुधवार को हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के वार्षिक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को ज्ञान, कौशल और नवाचार के साथ आगे बढ़ना होगा। युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है और यदि युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं तो भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाया जा सकता है।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल डेंटल कॉलेज, सुंदरनगर प्रदेश का अग्रणी दंत चिकित्सा संस्थान है, जिसने शिक्षा, शोध, सामुदायिक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि दंत स्वास्थ्य समग्र स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण आधार है और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े युवाओं की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने पेशे में उत्कृष्टता के साथ-साथ सेवा, संवेदनशीलता और नैतिकता को भी जीवन का हिस्सा बनाएं।

ये भी पढ़ें:  हेलमेट में छुपाकर चिट्टा बेचने की फिराक में था युवक, SIU ने दबोचा; 11.16 ग्राम बरामद

इस अवसर पर राज्यपाल ने शैक्षणिक और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। बीडीएस एवं एमडीएस पाठ्यक्रमों में विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर शैक्षणिक उपलब्धियों में बीडीएस प्रथम वर्ष की अधारिका गुप्ता (विश्वविद्यालय प्रथम), सुहानी कश्यप (विश्वविद्यालय तृतीय), बीडीएस द्वितीय वर्ष की निशिता गुप्ता (कॉलेज प्रथम एवं विश्वविद्यालय तृतीय), तृतीय वर्ष की अक्षिता जोशी (विश्वविद्यालय द्वितीय), वसुंधरा (विश्वविद्यालय चतुर्थ), अक्षत (विश्वविद्यालय पंचम स्थान), अंतिम वर्ष के प्रशांत (विश्वविद्यालय प्रथम), जागीशा (विश्वविद्यालय द्वितीय) तथा सारा पुरी (विश्वविद्यालय चतुर्थ) सहित अनेक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:  महिलाओं को 1 करोड़ तक की प्रॉपर्टी खरीद पर सिर्फ 4% स्टांप ड्यूटी, राजस्व सिस्टम भी होगा पूरी तरह डिजिटल

एमडीएस प्रथम वर्ष की परीक्षा में डॉ. नित्या सहगल (ऑर्थाेडोंटिक्स), डॉ. नियति (पेडोडोंटिक्स), डॉ. हरनूर (एंडोडोंटिक्स) एवं डॉ. अनन्या (पेरिओडोन्टिक्स) ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। एमडीएस अंतिम वर्ष की परीक्षा में डॉ. भूमिका (पेरिओडोन्टिक्स) एवं डॉ. उर्वशी सोलंकी (ऑर्थाेडोंटिक्स) ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त खेल उपलब्धियों में डॉ. सुशांत कौशल, अंजिका ठाकुर, वंशीता, आकाश परमार, देवांश तथा बैडमिंटन युगल विजेता डॉ. साहिल ठाकुर और अनुराग सहित कई विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

राज्यपाल ने महाविद्यालय की आधुनिक नई डेंटल वैन सेवा का शुभारंभ भी किया, जो ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में दंत स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. बलजीत सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि कॉलेज वर्ष 1993 से दंत उपचार, आपके द्वार योजना के तहत सामुदायिक आउटरीच शिविरों का आयोजन कर रहा है। पिछले वर्ष संस्थान द्वारा 46 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 6000 से अधिक लोगों की जांच की गई तथा 800 से अधिक मरीजों का उपचार आधुनिक डेंटल वैन में किया गया।

ये भी पढ़ें:  धर्म और मानवता की रक्षा के प्रतीक हैं गुरु तेग बहादुर: CM
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More