HomeHimachalSolanबद्दी में पुलिस और ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, सालासर कॉम्प्लेक्स में...

बद्दी में पुलिस और ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, सालासर कॉम्प्लेक्स में छापेमारी कर पकड़ी 2.23 लाख नशीली गोलियां, 2 गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सालासर कॉम्प्लेक्स में छापेमारी कर 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद की हैं।

बीबीएन : हिमाचल प्रदेश के बद्दी में पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सालासर कॉम्प्लेक्स में छापेमारी कर 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद की हैं।

कार्रवाई के दौरान कुल 2,23,084 प्रतिबंधित गोलियां कब्जे में ली गईं, जिनमें Tramadol Hydrochloride की 1,61,920 गोलियां और Alprazolam (Atrox-0.5) की 61,164 गोलियां शामिल हैं।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से शिव पूजन प्रजापति निवासी उत्तर प्रदेश और अनुराग शुक्ला निवासी कानपुर को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बिना लाइसेंस और परमिट के प्रतिबंधित दवाइयों का अवैध भंडारण कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में आज रात से फिर बिगड़ेगा मौसम, भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लिए चेतावनी

बरामद नशीली दवाइयों को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना बद्दी में ND&PS Act के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं मौके से भारी मात्रा में अन्य अवैध दवाइयां भी बरामद हुई हैं, जिनके संबंध में ड्रग विभाग द्वारा Drugs & Cosmetics Act के तहत अलग से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More