HomeHimachalSirmaurविद्या कुंज समेत ग्रामीण परिवेश के इन स्कूलों ने मचाया धमाल, शत-प्रतिशत...

विद्या कुंज समेत ग्रामीण परिवेश के इन स्कूलों ने मचाया धमाल, शत-प्रतिशत रहा बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट

शारदा विद्या मंदिर कौलांवाला भूड़ विद्यालय का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। वहीं एचवीएन स्कूल जमटा का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत दर्ज किया गया।

नाहन : जिला सिरमौर के ग्रामीण परिवेश के निजी विद्यालयों का इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। विद्या कुंज पब्लिक हाई स्कूल, बिक्रम बाग ने शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दर्ज करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इस सफलता पर विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी। स्कूल की निर्देशिका एवं प्रधानाचार्या सोनिया ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय के अनुशासित वातावरण के कारण यह सफलता संभव हो पाई है।

वहीं, शारदा विद्या मंदिर कौलांवाला भूड़ विद्यालय का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा अनिका भगत ने 654 में से 700 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। हर्ष शर्मा ने 652 अंक लेकर दूसरा और वंश अत्री ने 617 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें:  नए साल में हिमफैड ने किसानों को दी ये बड़ी राहत, कृषि उत्पादों की कीमतों में...

विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश ने बताया कि इस वर्ष दसवीं कक्षा में कुल 12 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय प्रबंधक रमेश ठाकुर ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।

उधर, एचवीएन स्कूल जमटा का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत दर्ज किया गया। विद्यालय की छात्रा प्रेरणा ने 644 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। मान्या ने 632 अंक प्राप्त कर दूसरा और राघव राजपूत ने 573 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

स्कूल की प्रधानाचार्य रीता ठाकुर ने बताया कि सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल है। एचवीएन स्कूल के प्रबंधक मदन सिंह ठाकुर और उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें:  सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला : हिमाचल पुलिस जवानों को अब 'HIMBUS' कार्ड बनवाना अनिवार्य नहीं, मिली छूट

Latest Articles

Explore More