HomeHimachalSirmaurभाजपा का कांग्रेस पर जुबानी हमला, बिंदल बोले- 'व्यवस्था परिवर्तन' नहीं, नाहन...

भाजपा का कांग्रेस पर जुबानी हमला, बिंदल बोले- ‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, नाहन में ‘व्यवस्था पतन’ हुआ…

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के नेता भाजपा से 10 वर्षों का हिसाब मांग रहे हैं, जबकि कांग्रेस दशकों तक नाहन शहर को पर्याप्त पेयजल तक उपलब्ध नहीं करवा सकी

नाहन : भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के पांच वर्षों में नाहन विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदली गई, जबकि कांग्रेस सरकार ने तीन वर्षों में विकास कार्यों पर पूरी तरह विराम लगा दिया। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और सांसद सुरेश कश्यप ने नाहन में मीडिया से बातचीत में कही।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के नेता भाजपा से 10 वर्षों का हिसाब मांग रहे हैं, जबकि कांग्रेस दशकों तक नाहन शहर को पर्याप्त पेयजल तक उपलब्ध नहीं करवा सकी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गिरि गंगा का पानी घर-घर पहुंचाकर वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किया। साथ ही आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार उस व्यवस्था को भी ठीक से संचालित नहीं कर पा रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: मोगीनंद में आधी रात हादसा, ट्रक में सोने जा रहे ट्रांसपोर्टर की खड्ड में गिरकर मौत

भाजपा नेताओं ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में नाहन में महाराणा प्रताप पार्क, रानी झांसी पार्क, हिमाचली पार्क, गोविंदगढ़ पार्क और अंबेडकर पार्क बनाए गए। इसके अलावा बस अड्डे के ऊपर आधुनिक मल्टी स्टोरेज पार्किंग, विभिन्न क्षेत्रों में पार्किंग सुविधाएं, रविदास भवन और वाल्मीकि भवन जैसे विकास कार्य किए गए।

बिंदल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के समय तेजी से बन रहा मेडिकल कॉलेज कांग्रेस सरकार ने अधूरा छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए 261 करोड़ रुपये का हिसाब आज तक नहीं दिया गया। साथ ही नर्सिंग कॉलेज और माता एवं शिशु अस्पताल परियोजनाओं के लिए मिले करोड़ों रुपये के बावजूद काम अधूरा होने का आरोप भी लगाया।

ये भी पढ़ें:  इन सेवानिवृत्त कर्मियों को अबतक नहीं मिली पैंशन, मुश्किल हो रहा परिवार का गुजारा

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने ‘व्यवस्था परिवर्तन’ और ‘नए दौर’ के नाम पर जनता को गुमराह किया, लेकिन तीन वर्षों में न नया दौर आया और न व्यवस्था परिवर्तन हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह, युवाओं को एक लाख नौकरियां, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और अन्य गारंटियां पूरी तरह विफल साबित हुईं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की भारी कमी है और स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा चुकी हैं। साथ ही कांग्रेस सरकार पर स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों को टालने का प्रयास कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप भी लगाया।

ये भी पढ़ें:  मंडी जिला में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 24561 नए मामले स्वीकृत : चंद्रशेखर
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More