HomeHimachalUnaऊना में 5 पंचायतों में सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान-उपप्रधान और वार्ड...

ऊना में 5 पंचायतों में सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान-उपप्रधान और वार्ड सदस्य

ऊना : पंचायती राज चुनाव में ऊना जिला की पांच ग्राम पंचायतें पूरी तरह निर्विरोध चुन ली गई हैं। इनमें ऊना उपमंडल की बीनेवाल और उदयपुर, हरोली उपमंडल की जखेवाल और पंडोगा निचला तथा बंगाणा उपमंडल की बोहरू पंचायत शामिल हैं। संबंधित निर्वाचन अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान सहित सभी वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

ग्राम पंचायत बीनेवाल में मनदीप कौर प्रधान और सुर्जन सिंह उपप्रधान चुने गए हैं। वार्ड नंबर-1 से निर्मल कौर, वार्ड नंबर-2 से देवरानी, वार्ड नंबर-3 से बलविंद्र सिंह, वार्ड नंबर-4 से कुलदीप कौर तथा वार्ड नंबर-5 से तरलोक सिंह वार्ड सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

ये भी पढ़ें:  मेडिकल कॉलेज की छात्रा मीनाक्षी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सड़क पर मिले 34 हजार रुपये लौटाए

ग्राम पंचायत उदयपुर में जसविंदर कौर प्रधान और मक्खन सिंह उपप्रधान चुने गए हैं। वार्ड नंबर-1 से बलविंद्र कौर, वार्ड नंबर-2 से निशा कुमारी, वार्ड नंबर-3 से कुलदीप सिंह, वार्ड नंबर-4 से रीटा देवी तथा वार्ड नंबर-5 से गुरदीप कौर वार्ड सदस्य निर्वाचित हुई हैं।

ग्राम पंचायत जखेवाल में रामपाल प्रधान और गुरदेव सिंह उपप्रधान चुने गए हैं। वार्ड नंबर-1 से सतपाल, वार्ड नंबर-2 से रज्जू देवी, वार्ड नंबर-3 से अंजना देवी, वार्ड नंबर-4 से बाल किशन तथा वार्ड नंबर-5 से अंजू वाला वार्ड सदस्य निर्वाचित हुई हैं।

ग्राम पंचायत पंडोगा निचला में गुरपाल प्रधान और राकेश कुमार उपप्रधान चुने गए हैं। वार्ड नंबर-1 से रक्षा देवी, वार्ड नंबर-2 से प्रियंका, वार्ड नंबर-3 से सुमन कुमारी, वार्ड नंबर-4 से पूनम देवी, वार्ड नंबर-5 से तरसेम लाल, वार्ड नंबर-6 से अशोक कुमार सुपुत्र सिद्धू राम तथा वार्ड नंबर-7 से अशोक कुमार सुपुत्र किशन सिंह निर्वाचित हुए हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इस अस्पताल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच

ग्राम पंचायत बोहरू में मीता देवी प्रधान और जगदेव सिंह उपप्रधान चुने गए हैं। वार्ड नंबर-1 से रविंद्र सिंह, वार्ड नंबर-2 से पूजा देवी, वार्ड नंबर-3 से रीना देवी, वार्ड नंबर-4 से राजेंद्र सिंह तथा वार्ड नंबर-5 से ममता वार्ड सदस्य निर्वाचित हुई हैं।

वहीं, जिले के अंब और गगरेट उपमंडल में किसी भी पंचायत के निर्विरोध चुने जाने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें:  विक्रम ठाकुर ने संभाला सिरमौर के जिला पंचायत अधिकारी का कार्यभार, कई पदों पर दे चुके सेवाएं
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More