HomeHimachalBilaspurBilaspur News: पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न पदों के लिए 558 ने...

Bilaspur News: पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न पदों के लिए 558 ने वापस लिए नाम, मैदान में 4145 प्रत्याशी

जिला बिलासपुर में पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न पदों के चुनाव 2026 के लिए कुल 4703 उम्मीदवारों में से 558 ने अपने नाम वापस ले लिए। इस तरह अब चुनावी मैदान में कुल 4145 उम्मीदवार रह गए हैं।

बिलासपुर : जिला बिलासपुर में पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न पदों के चुनाव 2026 के लिए कुल 4703 उम्मीदवारों में से 558 ने अपने नाम वापस ले लिए। इस तरह अब चुनावी मैदान में कुल 4145 उम्मीदवार रह गए हैं।

इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए आज नामांकन पत्र वापसी का आज अंतिम दिन दिन था, जिसके अंतर्गत आज कुल 558 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापिस लिए हैं।

उन्होंने बताया कि जिला परिषद के लिए कुल 82 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जबकि शेष बचे 78 नामांकन पत्रों में से 9 ने अपने नाम वापिस लिए है। जिला परिषद के 14 वार्डों के लिए अब कुल 69 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए है।

ये भी पढ़ें:  पहुंच रही हूं हिमाचल, निश्चिंत रहें, हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी : कंगना

उन्होंने बताया कि जिला की 4 पंचायत समितियों के लिए कुल 435 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिनमें से 6 के नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से रद्द हो गए थे जबकि शेष बचे 429 उम्मीदवारों में से 22 ने अपने नाम वापिस लिए है तथा अब कुल 407 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह ग्राम पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए कुल 3669 उम्मीदवारों में से आज कुल 527 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापिस लिए है।

उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए कुल 850 नामांकन पत्र सही पाए गए थे, जिनमें से 107, उप प्रधान पद के लिए कुल 976 सही पाए गए नामांकन पत्रों में से 176 जबकि वार्ड सदस्यों के लिए कुल 2370 सही पाए गए नामांकन पत्रों में से 244 ने अपने नाम वापिस लिए है।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर और सोलन के इन इलाकों में इस दिन बंद रहेगी बिजली आपूर्ति, बोर्ड ने बताई ये वजह

उन्होंने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रमानुसार सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए गए है तथा 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में प्रातः 7 बजे से अपराहन 3 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों की मतगणना संबंधित मुख्यालयों में मतदान के उपरांत जबकि पंचायत समितियों एवं जिला परिषद की मतगणना 31 मई को निर्धारित मतगणना केन्द्रों पर करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  गुरुग्राम में सजेगा निशानेबाजी का रण: 26वीं ऑल इंडिया शूटिंग में उतरी हिमाचल पुलिस टीम, पदक पर नजर
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More