HomeHimachalChambaवोट डालने निकले 70 वर्षीय बुजुर्ग की रास्ते में मौत, चुनावी माहौल...

वोट डालने निकले 70 वर्षीय बुजुर्ग की रास्ते में मौत, चुनावी माहौल के बीच पसरा मातम

लोकतंत्र के महापर्व में मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे नगर परिषद चंबा के जनसाली वार्ड निवासी अंजनी शर्मा (70) की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

चंबा : लोकतंत्र के महापर्व में मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे नगर परिषद चंबा के जनसाली वार्ड निवासी अंजनी शर्मा (70) की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और चुनावी माहौल भी फीका पड़ गया।

जानकारी के अनुसार अंजनी शर्मा मतदान करने के लिए अपने बूथ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बूथ से कुछ किलोमीटर पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के युवाओं ने 5 दिन वाराणसी में समेटी कई स्मृतियां, घूमें ऐतिहासिक स्थल, अनुभव किए साझा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। मतदान के दिन हुई इस दुखद घटना से जनसाली वार्ड में शोक का माहौल है।

बुजुर्ग की मौत की खबर फैलते ही कई लोग मतदान केंद्रों से सीधे उनके घर पहुंच गए, जबकि कुछ लोग अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए। चुनावी उत्साह के बीच हुई इस घटना से क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं।

ये भी पढ़ें:  कार्तिक शर्मा को मिस्टर, आकांक्षा को मिस डिपार्टमेंट का खिताब, नाहन कॉलेज में कल्चरल फेस्ट लेट्स लर्न टुगेदर का भव्य समापन
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More