HomeHimachalSirmaurकोलर में बाप-बेटे पर जानलेवा हमला करने वाले 3 और आरोपी हरियाणा...

कोलर में बाप-बेटे पर जानलेवा हमला करने वाले 3 और आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, 2 गाड़ियां भी जब्त

जिला सिरमौर के कोलर में दुकानदार बाप-बेटे पर धारदार हथियार और डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में सिरमौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रमन सहित तीन आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ साथ पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो गाड़ियों को भी जब्त किया है।

नाहन : जिला सिरमौर के कोलर में दुकानदार बाप-बेटे पर धारदार हथियार और डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में सिरमौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रमन सहित तीन आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ साथ पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो गाड़ियों को भी जब्त किया है।

इस मामले में पुलिस थाना माजरा में 11 मई 2026 को केस दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। थाना माजरा पुलिस और सिरमौर पुलिस की साइबर टीम ने संयुक्त रूप से तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचनाओं के आधार पर हरियाणा में लगातार दबिश दी।

ये भी पढ़ें:  सरकारी स्कूलों के लिए लोगो बनाएं और पाएं 25 हजार का पुरस्कार, 30 जनवरी तक मांगीं प्रविष्टियां

सघन कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी रमन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। साथ ही घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त दो वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य संलिप्त लोगों के साथ-साथ घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

बता दें कि इस सनसनीखेज मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक 4 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। ये पूरी वारदात CCTV में कैद हुई थी। जहां आरोपियों ने दुकान में घुसकर बाप-बेटे सहित एक अन्य युवक पर धारदार हथियार और डंडों से हमला कर दिया था। इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया था।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल का बजट ऐतिहासिक और विकासोन्मुखी, मुसाफिर बोले- ऐसा संतुलित और जनहितैषी बजट पहले कभी नहीं
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More