HomeHimachalShimlaहिमाचल में भयानक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में समाई कार, पिता-बेटी...

हिमाचल में भयानक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में समाई कार, पिता-बेटी की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। ननखड़ी क्षेत्र में ननखड़ी-पुनन सड़क पर जंगल इलाके में एक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। ननखड़ी क्षेत्र में ननखड़ी-पुनन सड़क पर जंगल इलाके में एक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसा इतना भीषण था कि कार सवार पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लौहटी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान ननखड़ी तहसील के शौली क्षेत्र के लौहटी गांव निवासी कुंदन लाल (49) और उनकी बेटी आकृति (16) के रूप में हुई है। आकृति 11वीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात सभी लोग अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ननखड़ी चौक से आगे उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

ये भी पढ़ें:  चूड़धार में मिला व्यक्ति का शव, लापता युवक की बरामदगी की आशंका! नौहराधार के स्थानीय वालेंटियर की रेस्क्यू टीम को मिली सफलता

हादसे में कुंदन लाल का 12 वर्षीय बेटा अरब और कार चालक सतपाल (55) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही थाना ननखड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दोनों घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  रैल स्कूल में छात्रों की सीएम सुक्खू से सीधी बात, पेपर लीक और सफाई व्यवस्था पर हुए बेबाक सवाल

एक साथ पिता और बेटी की मौत की खबर से लौहटी गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More