HomeHimachalSirmaurराजगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा, 7 में से...

राजगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा, 7 में से 5 वार्ड जीते; भाजपा 2 सीटों पर सिमटी

नगर पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। सात वार्डों में हुए इस चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने बढ़त बनाते हुए 5 वार्डों पर कब्जा जमाया, जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवार 2 वार्डों में ही जीत दर्ज कर सके।

राजगढ़ : नगर पंचायत राजगढ़ के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। सात वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने बढ़त बनाते हुए 5 वार्डों पर कब्जा जमाया, जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवार 2 वार्डों में ही जीत दर्ज कर सके। कई वार्डों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, वहीं वार्ड नंबर 1 और 6 में त्रिकोणीय टक्कर रही।

वार्ड नंबर 1: त्रिकोणीय मुकाबले में नरेंद्र ठाकुर ने 113 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कपिल ठाकुर को 57 और अभिषेक को 39 वोट मिले। नरेंद्र ठाकुर ने 56 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

वार्ड नंबर 2: पूरन सिंह ने 117 वोट प्राप्त कर कपिल (90 वोट) को 27 वोटों से हराया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के कुल्लू में भीषण सड़क हादसा, 2 युवतियों सहित 3 की गई जान, एक गंभीर

वार्ड नंबर 3: बिमला कश्यप को 105 वोट और अनूप रायटा को 95 वोट मिले। बिमला कश्यप ने 10 वोटों के मामूली अंतर से जीत हासिल की।

वार्ड नंबर 4: ज्योति सहानी ने 139 वोट प्राप्त कर एकता वर्मा (117 वोट) को 22 वोटों से पराजित किया।

वार्ड नंबर 5: रीना कुमारी ने 112 वोट हासिल कर प्रोमिला कुमारी (61 वोट) को 51 वोटों के अंतर से हराया।

वार्ड नंबर 6: त्रिकोणीय मुकाबले में विक्रम ठाकुर ने 139 वोट लेकर जीत दर्ज की। दीपक धीर को 115 और चंद्र मोहन को 68 वोट मिले। विक्रम ठाकुर ने 24 वोटों से जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें:  सराहां अस्पताल में 45 यूनिट रक्तदान, ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर ने डा. संदीप शर्मा की याद में लगाया शिविर

वार्ड नंबर 7: राकेश ठाकुर ने 116 वोट प्राप्त कर प्रवीण कुमार (40 वोट) और जोगिंदर सिंह (22 वोट) को पीछे छोड़ते हुए 76 वोटों से जीत दर्ज की।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More