HomeHimachalप्राकृतिक खेती में किसानों के पंजीकरण के लिए फार्म लांच, जल्द पंचायतों में...

प्राकृतिक खेती में किसानों के पंजीकरण के लिए फार्म लांच, जल्द पंचायतों में होंगे उपलब्ध

इच्छुक किसान अब इस फार्म को भरकर आसानी से प्राकृतिक खेती से जुड़ सकते हैं. पंजीकरण फार्म में किसानों की भूमि, उगाई जाने वाली फसलों, पशुओं की नस्ल और प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण से संबंधित कुछ अन्य विवरण होंगे.

शिमला|
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को विधायकों की प्राथमिकता बैठक के दौरान राज्य में प्राकृतिक खेती में किसानों के पंजीकरण के लिए सरल फार्म लांच किया. किसान ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से फार्म भर सकेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इच्छुक किसान अब इस फार्म को भरकर आसानी से प्राकृतिक खेती से जुड़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि पंजीकरण फार्म में किसानों की भूमि, उगाई जाने वाली फसलों, पशुओं की नस्ल और प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण से संबंधित कुछ अन्य विवरण होंगे. यह फार्म प्रदेश की सभी पंचायतों में किसानों को वितरित किए जाएंगे. इससे राज्य में वर्ष 2025-26 में प्राकृतिक खेती को और अधिक बढ़ावा मिलेगा.

ये भी पढ़ें:  भुवनेश्वर में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और टूरिज्म पर चर्चा, हिमाचली नाटी ने मोहा सबका मन

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में 1508 किसानों से 398.976 मीट्रिक टन प्राकृतिक रूप से उगाई गई मक्की 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश, देश में मक्की पर सबसे अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान कर रहा है. आगामी सीजन में प्राकृतिक रूप से उत्पादित गेहूं की खरीद के लिए भी इसी तरह की प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 40 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है.

लोगों को प्राकृतिक रूप से उत्पादित मक्की के आटे के एक किलोग्राम और पांच किलोग्राम के पैकेट ‘हिम भोग’ ब्रांड नाम से उपलब्ध करवाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 1054 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 1 फरवरी, 2025 तक 38.225 मीट्रिक टन मक्की के आटे की बिक्री की गई है और हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड की थोक इकाइयों के माध्यम से 73.52 मीट्रिक टन आटा बेचा गया है.

ये भी पढ़ें:  गलत ओवरटेक और लेन तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 5 दिन में काटे 178 चालान

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि आत्मा स्टाफ किसानों द्वारा भरे गए फार्म का सत्यापन करेगा. उन्होंने कहा कि फार्म को पीके3वाई पोर्टल के सीटारा-एनएफ (प्राकृतिक खेती के कृषि संसाधन विशलेषण का प्रमाणित मूल्याकंन उपकरण) से जोड़ा जाएगा. इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायकगण, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More