HomeHimachalSirmaurनाहन में गहरी खाई में गिरा ट्राला, चालक ने छलांग लगाकर बचाई...

नाहन में गहरी खाई में गिरा ट्राला, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान, पांवटा जाते वक्त हादसा

पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर नाहन के समीप एक ट्राला रात के वक्त खाई में जा गिरा। हादसा गोशाला के समीप पेश आया। गनीमत ये रही कि इस हादसे में चालक की जान बच गई। वहीं, क्लीनर भी सुरक्षित है। उधर, नाहन पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

नाहन : पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर नाहन के समीप एक ट्राला रात के वक्त खाई में जा गिरा। हादसा गोशाला के समीप पेश आया। गनीमत ये रही कि इस हादसे में चालक की जान बच गई। वहीं, क्लीनर भी सुरक्षित है। उधर, नाहन पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार ट्राला बुधवार रात कालाअंब की तरफ से पांवटा साहिब जा रहा था। जैसे ही वाहन गोशाला के समीप पहुंचा तो लोड होने के कारण चढ़ाई में अचानक रुक गया। चालक ने तुरंत क्लीनर को टायर के नीच पत्थर लगाने को कहा। क्लीनर ने वाहन से उतरकर आसपास पत्थर ढूंढने के प्रयास किए, लेकिन अंधेरे में कहीं पत्थर नहीं मिला। इस बीच ज्यादा लोड होने के कारण ट्राले की ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया और वाहन अनियंत्रित होकर पीछे की ओर चल पड़ा। हालांकि, चालक ने ट्राले को कंट्रोल करने की कोशिश ली, लेकिन स्थिति को भांपते हुए उसने समय रहते ट्राले से कूदकर अपनी जान बचा ली।

ये भी पढ़ें:  चूरापोस्त रखने पर 2 दोषियों को 4-4 साल का कठोर कारावास, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पांवटा साहिब की अदालत ने सुनाया फैसला

इसके बाद ट्राला अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस के अनुसार ट्राला किसी फैक्टरी का रॉ मैटिरियल लेकर पांवटा साहिब जा रहा था। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More