HomeHimachalSolanसोलन में 20 साल के दो युवक चिट्टे समेत नकदी के साथ...

सोलन में 20 साल के दो युवक चिट्टे समेत नकदी के साथ गिरफ्तार, SIU ने मकान में दबिश देकर दबोचे

जिला पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम ने धोबीघाट क्षेत्र में एक मकान में दबिश देकर 20 साल के दो युवकों को चिट्टे समेत नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।

सोलन : जिला पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम ने धोबीघाट क्षेत्र में एक मकान में दबिश देकर 20 साल के दो युवकों को चिट्टे समेत नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सोलन टी. एसडी वर्मा ने बताया कि एसआईयू की टीम ने रात के वक्त धोबीघाट क्षेत्र में एक मकान में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मकान के एक कमरे में रह रहे राजा उर्फ दीपांशु (20) निवासी धोबीघाट और राहुल (20) निवासी गांव पट्टी, तहसील व जिला तरनतारन (पंजाब) के कब्जे से 29.58 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 3,300 रुपये नकद बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें:  थैलेसीमिया से ग्रस्त 8 साल की बच्ची के लिए मददगार बनी ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी, रक्तदान कर दिया नया जीवन

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान उनसे आगे पूछताछ जारी है।

पुलिस दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

ये भी पढ़ें:  सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हर माह की पहली तारीख को मिले पेंशन, पुलिस पेंशनर्स कल्याण संगठन ने सरकार को भी चेताया
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More