HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब में यमुना नदी से मिला 11 वर्षीय बच्ची का शव,...

पांवटा साहिब में यमुना नदी से मिला 11 वर्षीय बच्ची का शव, परिजनों ने जताया शक, लोग एसडीएम से मिले

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में बुधवार रात यमुना नदी से 11 वर्षीय बच्ची का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक बच्ची पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-9 स्थित बंगाला कॉलोनी की रहने वाली थी।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में बुधवार रात यमुना नदी से 11 वर्षीय बच्ची का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक बच्ची पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-9 स्थित बंगाला कॉलोनी की रहने वाली थी।

जानकारी के अनुसार बच्ची बुधवार शाम करीब 5 बजे घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जहां से बच्ची का शव बरामद हुआ। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपदा प्रभावितों को बांटीं राशन किटें, सोलंकी बोले - यही सच्ची और निस्वार्थ सेवा

इस घटना के बाद वीरवार को स्थानीय लोग एसडीएम पांवटा साहिब से मिले। लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पहले भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। बच्ची का शव यमुना नदी में मिला था। अब एक और मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि पुलिस को हर पहलू से गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले सामने आए मामले की मेडिकल रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया, जिससे मौत के कारणों पर संदेह किया जा सके। उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती के लिए हो जाइए तैयार, यहां 14 और 15 जनवरी को साक्षात्कार
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More