HomeHimachalHamirpurTGT ARTS की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में 32 और उम्मीदवारों को मौका

TGT ARTS की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में 32 और उम्मीदवारों को मौका

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) हमीरपुर द्वारा पोस्ट कोड-25001 के तहत की जा रही टीजीटी (आर्ट्स) की भर्ती प्रक्रिया की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मेरिट आधार पर 32 और उम्मीदवारों को बुलाया जा रहा है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) हमीरपुर द्वारा पोस्ट कोड-25001 के तहत की जा रही टीजीटी आर्ट्स (TGT ARTS) की भर्ती प्रक्रिया की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मेरिट आधार पर 32 और उम्मीदवारों को बुलाया जा रहा है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि टीजीटी (आर्ट्स) के 425 पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का परिणाम 4 अप्रैल को घोषित किया गया था और मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था।

उन्होंने बताया कि पदों और उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए अब मेरिट के आधार पर ही 32 और उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का मौका दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में सरकारी पार्क की तोड़फोड़ और चोरी मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन सभी 32 उम्मीदवारों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं। इनकी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एक जून को सुबह 10 बजे आयोग के कार्यालय में आरंभ होगी, जिसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  एसडीआरएफ को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More