होमHimachalHamirpurयूएई में इलेक्ट्रिशियन-फिटर की नौकरी, 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक...

यूएई में इलेक्ट्रिशियन-फिटर की नौकरी, 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए एक और अवसर प्रदान किया है।

हमीरपुर/बिलासपुर : राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए एक और अवसर प्रदान किया है। एचपीएसईडीसी को भर्ती प्रतिनिधि कंपनी ऐक्मे एंटरप्राइजेज मुंबई के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात में रोजगार के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी वर्टिव गल्फ एलएलसी को इलेक्ट्रिशियन और फिटर की आवश्यकता है। इन पदों के लिए इलेक्ट्रिशियन और फिटर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक युवा पात्र होंगे। उनकी आयु 20 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अगर किसी अभ्यर्थी के पास अभी पासपोर्ट नहीं है तो उसे चयन के बाद एक सप्ताह के भीतर अपना पासपोर्ट बनवाना होगा।

ये भी पढ़ें:  जिप उम्मीदवारों का जिला स्तर पर घोषित होगा अंतिम चुनाव परिणाम: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित युवाओं को 1100 से 1300 तक दिरहम मासिक वेतन के अलावा मुफ्त खाना या इसका भत्ता, ओवरटाइम भत्ता, आवास और परिवहन सुविधा के साथ-साथ वीजा, हर साल एक महीने की वैतनिक छुट्टी और हवाई टिकट के लिए 2700 दिरहम मिलेंगे।

चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए विदेश मंत्रालय द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार 35,400 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 14 अक्तूबर तक गूगल फार्म http://forms.gle/aqhvbcvqjar3a3fE8 भरकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के बाद पात्र युवाओं को 16 व 17 अक्तूबर को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल का पहला आइलैंड टूरिज्म प्रोजेक्ट अगले महीने होगा शुरू, गोविंद सागर झील बनेगी नया पर्यटन हब

प्रारंभिक तौर पर कंपनी 2 साल का कांट्रेक्ट करेगी। उन्होंने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने तथा पंजीकरण से पहले कंपनी के सभी नियमों एवं शर्तों का अच्छी तरह से अध्ययन करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  चुनाव अवधि के दौरान हथियारों के प्रदर्शन एवं आवागमन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध: मुकेश रेपसवाल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More