HomeHimachalHamirpurसाइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट की भर्ती के फाइनल परिणाम घोषित

साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट की भर्ती के फाइनल परिणाम घोषित

सचिव ने बताया कि ये फाइनल परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद साइंटिफिक असिस्टेंट (कैमिस्ट्री एंड टॉक्सीकोलॉजी) पोस्ट कोड-25015, साइंटिफिक असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) पोस्ट कोड-25016 और लैब असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) पोस्ट कोड-25019 के पदों की भर्ती के फाइनल परिणाम घोषित कर दिए हैं।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि साइंटिफिक असिस्टेंट (कैमिस्ट्री एंड टॉक्सीकोलॉजी) के दो पदों के लिए अंकिता और अभय शर्मा का चयन किया गया है। साइंटिफिक असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) के एक पद के लिए सौरभ शर्मा और लैब असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) पोस्ट के एक पद के लिए अमन का चयन हुआ है।

ये भी पढ़ें:  इंदौर में होने वाली ऑल इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हिमाचल पुलिस टीम रवाना

सचिव ने बताया कि ये फाइनल परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More