होमHimachalSirmaurढिमकी मंदिर और खजुरना पुल के पास दो हादसे, चार युवक घायल

ढिमकी मंदिर और खजुरना पुल के पास दो हादसे, चार युवक घायल

पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। ताजातरीन घटनाओं में हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में चार युवक घायल हो गए।

नाहन : पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। ताजातरीन घटनाओं में हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में चार युवक घायल हो गए।

एक हादसा ढिमकी मंदिर मोड़ पर हुआ, जबकि दूसरा खजुरना पुल के पास सामने आया। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा पांवटा रोड स्थित ढिमकी मंदिर के पास हुआ। पुलिस को दिए बयान में भुडपुर डाकघर शम्भूवाला निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह अपनी चाय की दुकान पर मौजूद था।

इसी दौरान पांवटा की तरफ से टेम्परेरी नंबर TO226HP1399B स्कूटर तेज रफ्तार में आया, जिस पर दो युवक सवार थे। स्कूटर ने ट्रक कंटेनर नंबर PB65AY4588 को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें:  नवदुर्गा आईटीआई में प्रशिक्षणार्थियों ने सीखे प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव के तरीके, हुई मॉक ड्रिल

हादसे में स्कूटर चालक साहिल और पीछे बैठे कार्तिक घायल हो गए। दोनों युवक शिमला के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

वहीं दूसरा हादसा इसी हाईवे पर खजुरना स्थित लोहे के पुल के पास बीती रात हुआ। यहां तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अरविंद पाल सिंह पुत्र स्व. परमजीत सिंह निवासी गांव बनकला, तहसील नाहन और संदीप ठाकुर पुत्र रविंद्र सिंह निवासी बनेठी घायल हो गए। दोनों को टांग और बाजू में चोटें आई हैं।

टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस दोनों सड़क हादसों की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर की ये सड़कें 31 जुलाई और 9 अगस्त तक यातायात के लिए बंद, आदेश जारी
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More