HomeHimachalSirmaurनिहोग में HRTC बस की टक्कर से बाइक सवार युवक और युवती...

निहोग में HRTC बस की टक्कर से बाइक सवार युवक और युवती घायल

नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर निहोग के पास HRTC बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक-युवती घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाहन : नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर निहोग के पास HRTC बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक-युवती घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह अकाल कॉलेज बडू साहिब से अपने जानकार कल्प शर्मा के साथ बाइक नंबर HP71-7381 पर भूर्शिंग महादेव मंदिर सराहां दर्शन के लिए गई थी। दर्शन कर लौटते समय निहोग के पास नाहन की तरफ से आ रही HRTC बस ने मोड़ पर उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि हादसे में दोनों को चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार बस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें:  जल शक्ति विभाग की स्कीमों को निशाना बनाने वाला चोर गैंग बेनकाब, 5 आरोपी दबोचे; कई राज्यों में छिपे बैठे थे

पुलिस ने चालक कुशल शर्मा निवासी डाकघर कोटला मोलर के खिलाफ नाहन थाना में केस दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश जारी है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More