HomeHimachalSirmaurपच्छाद में पुलिस को देख घबराया युवक, सफेद थैले की तलाशी में...

पच्छाद में पुलिस को देख घबराया युवक, सफेद थैले की तलाशी में निकली 24 बोतल अवैध शराब

जिला सिरमौर में पच्छाद पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक युवक को 24 बोतल अवैध देसी शराब के साथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।

नाहन : जिला सिरमौर में पच्छाद पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक युवक को 24 बोतल अवैध देसी शराब के साथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि थाना पच्छाद पुलिस की टीम 23 मई की रात कुमारहट्टी-नाहन सड़क पर SDM कार्यालय के पास गश्त और नाकेबंदी कर रही थी। इसी दौरान सराहां बस स्टैंड की तरफ से एक व्यक्ति सफेद थैला लेकर पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह पीछे मुड़ा और तेज चलने लगा, जिस पर पुलिस को शक हुआ।

पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सूरज निवासी गांव भाट का गांव, डाकघर भेलन, तहसील पच्छाद के रूप में बताई। जब उसके पास मौजूद बोरी की तलाशी ली गई तो उसमें दो गत्ता पेटियां बरामद हुईं। प्रत्येक पेटी में 12-12 कांच की बोतलें थीं। इस तरह कुल 24 बोतल देसी शराब बरामद की गई।

ये भी पढ़ें:  नाहन शहर में गहराया पेयजल संकट, प्रशासन हर वार्ड में उपलब्ध कराए पानी के टैंकर : विशाल

उन्होंने बताया कि आरोपी शराब संबंधी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। थाना पच्छाद में आरोपी के खिलाफ धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More