HomeHimachalHamirpurअग्निवीर भर्ती में इस बार एआरओ हमीरपुर से 1000 युवाओं की सिलेक्शन,...

अग्निवीर भर्ती में इस बार एआरओ हमीरपुर से 1000 युवाओं की सिलेक्शन, 27 को रिपोर्ट करने के निर्देश

थल सेना अग्निवीर भर्ती 2025-26 के अंतर्गत जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए आयोजित अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और ट्रेड्समैन की भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है।

हमीरपुर : थल सेना अग्निवीर भर्ती 2025-26 के अंतर्गत जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए आयोजित अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और ट्रेड्समैन की भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है।

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि यह परिणाम वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस बार थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत लगभग 1000 युवाओं की सिलेक्शन हुई है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने सभी सफल उम्मीदवारों से अपील की है कि वे 27 मई को सुबह 8:30 बजे थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में आगामी औपचारिकताओं के लिए रिपोर्ट करें।

ये भी पढ़ें:  भीमा ने अपनाया स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूह बना मददगार, अब 25 से 30 हजार रुपये मासिक आमदनी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More