HomeHimachalSirmaurजून में ड्राइविंग टेस्ट देने वालों के लिए बड़ा अपडेट, RTO सिरमौर...

जून में ड्राइविंग टेस्ट देने वालों के लिए बड़ा अपडेट, RTO सिरमौर ने जारी किया पूरा शेड्यूल

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सिरमौर ने जिलेभर में जून माह के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। अलग-अलग स्थानों पर निर्धारित तिथियों में टेस्ट और पासिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नाहन : अगर आप जून 2026 में ड्राइविंग टेस्ट या वाहन पासिंग करवाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सिरमौर ने जिलेभर में जून माह के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। अलग-अलग स्थानों पर निर्धारित तिथियों में टेस्ट और पासिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जारी कार्यालय आदेश के अनुसार नाहन में वाहन पासिंग 5 जून और 24 जून को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 6 जून और 23 जून को आयोजित किए जाएंगे। पांवटा साहिब में 8 जून और 25 जून को निजी वाहन और स्कूल बसों की पासिंग होगी, जबकि 9 जून और 27 जून को केवल कमर्शियल वाहनों की पासिंग रखी गई है। यहां ड्राइविंग टेस्ट 10 जून और 30 जून को होंगे।

ये भी पढ़ें:  VIDEO : सिरमौर में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, 4 घायल, महिलाओं की मची चीख पुकार, जानें क्या है पूरा मामला

राजगढ़ में 22 जून को ही पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों आयोजित किए जाएंगे। शिलाई में 3 जून दोपहर बाद, जबकि कफोटा में 3 जून पूर्वाह्न में टेस्ट और पासिंग रखी गई है। संगड़ाह में 20 जून और सराहां में 12 जून को दोनों प्रक्रियाएं पूरी होंगी।

आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने बताया कि जिला सिरमौर में जून माह के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उन्होंने संबंधित वाहन चालकों और आवेदकों से तय तिथियों के अनुसार समय पर पहुंचने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए सभी उपमंडलों में निर्धारित कार्यक्रम के तहत एमवीआई इंजीनियर विजय चौहान तैनात रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल दिवस समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More