HomeHimachalSirmaurजल्द लांच होगी पीएम एम्प्लायमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम, पांवटा साहिब में...

जल्द लांच होगी पीएम एम्प्लायमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम, पांवटा साहिब में सेमिनार में नियोक्ताओं को दी जानकारी

नाहन|
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन जिला कार्यालय नाहन की ओर से चैम्बर ऑफ कॉमर्स पांवटा साहिब में वीरवार को एक सेमिनार आयोजित किया गया. इस मौके पर प्रवर्तन अधिकारी जिला कार्यालय नाहन राजकुमार ठाकुर ने पांवटा साहिब क्षेत्र के नियोक्ताओं एवं प्रतिनिधियों को केंद्र सरकार की प्रस्तावित पीएम एम्प्लायमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम के बारे में जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा अपने बजट भाषण के दौरान तीन नई एम्प्लायमेंट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम्स-2024 लांच करने की घोषणा की गई है, जिनके नाम फर्स्ट टाइमर स्कीम, जॉब क्रियेशन इन मैनुफैक्चरिंग स्कीम और सपोर्ट ऑफ एंप्लॉयर्स हैं.

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा उक्त योजनाएं नए रोजगार सृजन, नियोक्ताओं को नए कर्मचारी नियुक्त करने प्रोत्साहित करने एवं मार्केट में नौकरी के फॉर्मेलाइजेशन को प्रायोजित करने के लिए लांच की गई हैं.

ये भी पढ़ें:  क्या 'कमजोर किला' जीतने के लिए वरिष्ठ नेता को 'जिले' में रोका गया या प्रदेश संगठन में जगह न देने के पीछे कोई दबाव?

प्रवर्तन अधिकारी ने ये भी जानकारी दी कि इन योजनाओं में ईपीएफओ क्रियान्वयन एजेंसी के तौर पर कार्य करेगी. इन योजनाओं के शीघ्र लांच होने की संभावना है. उन्होंने इन योजनाओं के संबंध में स्थापना के नियोक्ताओं से सुझाव भी आमंत्रित किए.

इसके लिए उन्होंने विशेष तौर पर नियोक्ताओं से आग्रह किया कि सभी नियोक्ता एवं ठेकेदार सुनिश्चित करें कि उनके सभी यूएएन एक्टिवेट हों. केवाईसी भी पूर्ण रूप से अपडेट हों, ताकि नियोक्ताओं और अंशदाताओं को प्रस्तावित योजनाओं का लाभ मिल सके.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More