HomeHimachalSirmaurपासपोर्ट बनवाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर, 10 से 12 जून...

पासपोर्ट बनवाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर, 10 से 12 जून तक नाहन में तैनात रहेगी ये सेवा

जिला सिरमौर के नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 10 जून से 12 जून, 2026 तक उपायुक्त कार्यालय नाहन की जिला राजस्व अधिकारी शाखा में मोबाइल पासपोर्ट वैन तैनात रहेगी।

नाहन : जिला सिरमौर के नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 10 जून से 12 जून, 2026 तक उपायुक्त कार्यालय नाहन की जिला राजस्व अधिकारी शाखा में मोबाइल पासपोर्ट वैन तैनात रहेगी।

एक प्रवक्ता ने बताया कि विदेश मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद सिरमौर जिला के नागरिकों को घर-द्वार पर पासपोर्ट सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके तहत प्रतिदिन 50 अपॉइंटमेंट निर्धारित की गई हैं, ताकि लोगों को पासपोर्ट संबंधी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें।

ये भी पढ़ें:  औचक निरीक्षण : 50 फीसदी से कम परिणाम आने पर शिक्षकों से जवाब तलब, सिरमौर के 3 स्कूलों में पहुंचे शिक्षा उपनिदेशक उच्च

Latest Articles

Explore More