HomeHimachalSirmaurरेणुकाजी झील में डूबे युवक का शव बरामद, परिवार पर टूटा दुखों...

रेणुकाजी झील में डूबे युवक का शव बरामद, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जिला सिरमौर में श्री रेणुकाजी झील में लापता हुए ददाहू के युवक का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

श्री रेणुकाजी : जिला सिरमौर में श्री रेणुकाजी झील में लापता हुए ददाहू के युवक का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ददाहू निवासी सुमित पुत्र मुंशी राम गुरुवार को झील में नहाते समय लापता हो गया था। वह अपने साथियों के साथ झील में स्नान के लिए  निकला था। इस बीच वह अचानक झील में डूब गया। स्नानघाट की सीढ़ियों पर युवक के कपड़े-जूते और मोबाइल बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने झील में लापता युवक की तलाशी के लिए सेना के गोताखोरों की मदद ली।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग के भवनों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के निर्देश

सेना के गोताखोरों और बचाव दल द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया गया। शनिवार सुबह युवक का शव बरामद हुआ। शव बरामदगी के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर, प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, उत्कृष्ट कार्य करने वाले किए सम्मानित
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More