HomeHimachalSirmaurसिरमौर: कंपनी में काम के दौरान दर्दनाक हादसा, अचानक चली लिफ्ट और...

सिरमौर: कंपनी में काम के दौरान दर्दनाक हादसा, अचानक चली लिफ्ट और चली गई कर्मचारी की जान

जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में एक कंपनी में लिफ्ट हादसे के दौरान कर्मचारी की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कंपनी प्रबंधक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में एक कंपनी में लिफ्ट हादसे के दौरान कर्मचारी की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कंपनी प्रबंधक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शोएब खान पुत्र अजमेर अली निवासी गांव भगवानपुर, डाकघर पुरुवाला कांशीपुर, तहसील पांवटा साहिब ने पुलिस थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई कि वह सूरजपुर स्थित पेस बायोटेक कंपनी में लेबर का काम करता है। शिकायत के मुताबिक अरमान खान पुत्र सुल्तान मोहम्मद निवासी गांव क्यारदा, डाकघर मिश्रवाला, कंपनी में काम करने के लिए ड्यूटी पर आया था। उसका कार्य वाहनों में तैयार माल लोड करना और सामान को लिफ्ट के माध्यम से ऊपर-नीचे पहुंचाना था।

ये भी पढ़ें:  जनहित के मुद्दों को गंभीरता से लेकर विकास कार्यों का निष्पादन समय और पारदर्शिता से करें अधिकारी : कन्याल

शिकायत में बताया गया कि 8 जून को अरमान खान सामान को लिफ्ट के जरिए नीचे ले जाने के लिए उसमें रख रहा था। इसी दौरान लिफ्ट अचानक नीचे की ओर चल पड़ी और उसका शरीर लिफ्ट और फर्श के बीच फंस गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद वहां मौजूद लोग उसे तुरंत जेसी जुनेजा अस्पताल सूरजपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत के अनुसार कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  देख लो... चालान से बचने के लिए नहीं चलेंगे ये अनसेफ हेलमेट, पुलिस ने उतरवाए, नाहन में कार्रवाई
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More