HomeHimachalदिल्ली रवानगी से पूर्व नाहन में पलकों पर बिठाए युवा IPS अधिकारी...

दिल्ली रवानगी से पूर्व नाहन में पलकों पर बिठाए युवा IPS अधिकारी रमन कुमार मीणा, सिरमौर से शानदार विदाई

जैसे ही रमन कुमार मीणा अपने आवास से एसपी कार्यालय के लिए निकले, तो चौगान मैदान के समीप लोगों ने उनका पारंपरिक बीन और गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया और उन्हें कंधों पर बिठाकर सम्मान दिया.

नाहन|
तेजतर्रार युवा IPS अधिकारी रमन कुमार मीणा अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में डीआईजी पद पर सेवाएं देंगे. शुक्रवार को उनके लिए एक शानदार विदाई का आयोजन किया गया. इस दौरान युवाओं ने उन्हें पलकों पर बिठाकर इस विदाई को यादगार बना दिया.

दरअसल, आईपीएस अधिकारी रमन कुमार मीणा अपनी रिलीविंग का इंतजार कर रहे थे. प्रदेश सरकार की ओर से एसपी सिरमौर के पद पर एनएस नेगी को नियुक्ति देने के बाद रमन कुमार मीणा ने जिला सिरमौर से विदाई ली.

VIDEO: https://www.facebook.com/share/v/1DePXqBgJ6/

https://www.facebook.com/share/v/1C27zp5QGy/

करीब ढाई साल के कार्यकाल के दौरान उनकी सिरमौर जिला के लिए बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए लोगों ने उन्हें शानदार विदाई दी. जैसे ही रमन कुमार मीणा अपने आवास से एसपी कार्यालय के लिए निकले, तो चौगान मैदान के समीप लोगों ने उनका पारंपरिक बीन और गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया और उन्हें कंधों पर बिठाकर सम्मान दिया. इसके बाद पुलिस लाइन नाहन में भी उन्हें पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया.

ये भी पढ़ें:  सेंट्रल जेल नाहन के अधिकारी और कर्मचारियों ने डोनेट किया 30 यूनिट ब्लड, निभाया सामाजिक दायित्व

सिरमौर में मिली दोहरी पदोन्नति
बता दें कि 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी रमन कुमार मीणा के लिए जिला सिरमौर सही मायनों में ‘सिरमौर’ साबित हुआ. करीब ढाई साल पहले एसपी बनकर जिला सिरमौर में आए मीणा ने यहां रहते हुए डीआईजी का रुतबा हासिल किया है. जिला के वह पहले आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्हें एसपी रहते हुए एसएसपी की पदोन्नति मिली और फिर सिरमौर में ही उन्हें करीब एक महीने पहले डीआईजी का ओहदा हासिल हुआ है.

डीआईजी रमन कुमार मीणा ने कहा कि सिरमौर में उनका कार्यकाल शानदार रहा है. जिला की पुलिस टीम, आम नागरिकों सहित शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए मीणा ने कहा कि यहां उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला. उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला में नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम आगे भी जारी रहेगी और सभी लोग इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर बेहतर समाज बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. मीणा ने कहा कि जिला सिरमौर उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More