HomeHimachalSolanमां शूलिनी मेला-2026 के मंच पर चमकने का मौका, कलाकारों के ऑडिशन...

मां शूलिनी मेला-2026 के मंच पर चमकने का मौका, कलाकारों के ऑडिशन 15 से 18 जून तक

राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक कलाकारों के लिए ऑडिशन 15 जून से 18 जून, 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।

सोलन : राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक कलाकारों के लिए ऑडिशन 15 जून से 18 जून, 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। जिला भाषा अधिकारी सोलन ने बताया कि इन ऑडिशन के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों का चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ऑडिशन ठोडो मैदान के समीप स्थित नगर निगम सोलन के हॉल में आयोजित होंगे। ऑडिशन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक लिए जाएंगे।

जिला भाषा अधिकारी ने कहा कि इच्छुक कलाकार 14 जून, 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ई-मेल dlosolan39@gamil.com के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : पूर्व मंत्री एवं सांसद किशन कपूर का निधन, PGI चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस

उन्होंने बताया कि ऑडिशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी सोलन कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-223571 पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Articles

Explore More