HomeHimachalभीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ के...

भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मिजाज, जानें ताजा अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश में वीरवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इससे भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

शिमला : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश में वीरवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इससे भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने वीरवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। विभाग के अनुसार वीरवार और शुक्रवार को कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने 16 जून तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि होने की संभावना है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना समेत सिरमौर के पांवटा साहिब और कालाअंब, सोलन के बद्दी व नालागढ़, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर व मंडी आदि जिलों में लोग प्रचंड गर्मी से बेहाल हैं।

ये भी पढ़ें:  आगामी सेब सीजन-2026 के लिए सीए स्टोर्स की दरें घोषित, 15 सितंबर तक कर सकेंगे बुकिंग

इन जिलों में लू चलने से तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में कम ही लोग नजर आ रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं, ताकि शरीर झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिल सके।

हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आगामी दिनों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि और कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। इससे लगातार बढ़ते तापमान से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें:  बस में 1.396 KG चरस के साथ पकड़े गए इस शख्स को 10 साल का कठोर कारावास, विशेष न्यायाधीश-1 सिरमौर में सुनाया बड़ा फैसला

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। इसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है। निचले इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी का असर कम होगा। यह मौसमी बदलाव कृषि और पर्यटन गतिविधियों के लिए भी अनुकूल माना जा रहा है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More