HomeHimachalSirmaurस्कूटी पर हो रही थी नशे की तस्करी, खेप ठिकाने लगाने से...

स्कूटी पर हो रही थी नशे की तस्करी, खेप ठिकाने लगाने से पहले टोल बैरियर पर नाकेबंदी में पकड़ा गया ये शख्स

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को भुक्की/चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को भुक्की/चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार थाना पांवटा साहिब की टीम गश्त के दौरान टोल बैरियर के पास मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि विजय निवासी भाटांवाली, तहसील पांवटा साहिब अपनी स्कूटी पर हरबर्टपुर से भूपपुर की ओर आ रहा है और उसके पास भारी मात्रा में भुक्की/चूरा पोस्त है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी की और संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4.602 किलोग्राम भुक्की/चूरापोस्त बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब 40 ग्राम स्मैक के साथ 36 साल की ये महिला गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

ये भी पढ़ें:  Kisan Advisory : जून माह के पहले पखवाड़े में किसान करें ये काम, कौन सी किस्में उगाएं, यहां समझें पूरी विधि
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More