HomeHimachalSolanबद्दी पुलिस ने तोड़ी ड्रग तस्करों की सप्लाई चेन, कांगड़ा और जबलपुर...

बद्दी पुलिस ने तोड़ी ड्रग तस्करों की सप्लाई चेन, कांगड़ा और जबलपुर भेजीं खेपें रिकॉल, अब तक 2.91 लाख से ज्यादा नशीली दवाइयां बरामद

बद्दी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

बीबीएन : बद्दी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

8 मई 2026 को पुलिस थाना बद्दी में दर्ज मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ​

प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,61,920 ट्रामाडोल (Tramadol) टैबलेट्स और 61,164 अल्प्राजोलाम (Alprazolam) टैबलेट्स बरामद की थी। इसके बाद मामले की गहन जांच और आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को नशीली दवाइयों की सप्लाई चेन से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए।

ये भी पढ़ें:  पिकअप ने कुचली एक साल की मासूम, मौके पर दर्दनाक मौत, चालक पर केस

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि ​अन्वेषण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा नशीली दवाइयों की एक बड़ी खेप ट्रांसपोर्ट के माध्यम से कांगड़ा के नगरोटा बगवां भेजी गई थी। बद्दी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त कंसाइनमेंट को होल्ड करवाया और 17 मई को इसे रिकॉल करवाया, जिसमें से प्रीगाबालिन के 3,290 कैप्सूल्स बरामद किए गए।

​इसके साथ ही जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों द्वारा नशीली दवाइयों की एक और बड़ी खेप ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जबलपुर (मध्यप्रदेश) भेजी गई थी। जानकारी मिलते ही बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कंसाइनमेंट को भी ट्रेस कर होल्ड करवाया और रिकॉल कराया। इस खेप से 65,357 अतिरिक्त अल्प्राजोलाम टैबलेट्स बरामद की गईं।

ये भी पढ़ें:  DC मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद डलहौजी के तहत यातायात नियंत्रण के लिए जारी किए आदेश

​इस प्रकार अब तक इस मामले में 126521 अल्प्राजोलाम टैबलेट्स, 161920 ट्रामाडोल टैबलेट्स और 3290 प्रीगाबालिन कैप्सूल्स यानी कुल 2,91,731 प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि ​मामले में पुलिस द्वारा वित्तीय लेन-देन की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों, नेटवर्क और आर्थिक लाभार्थियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के दो लाल पहनेंगे सेना की वर्दी: राजगढ़ के कार्तिक और सराहां के आर्यन का 'अग्निवीर' में चयन
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More