HomeHimachalMandiITI इलेक्ट्रीशियन के 35 पदों पर नौकरी का मौका, 25 जून को...

ITI इलेक्ट्रीशियन के 35 पदों पर नौकरी का मौका, 25 जून को सुंदरनगर में होगा इंटरव्यू

इन पदों के लिए अभ्यर्थी का आई.टी.आई. इलेक्ट्रीशियन अथवा वायरमैन ट्रेड में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उक्त पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे।

मंडी : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि आईटीआई इलेक्ट्रीशियन के 35 अस्थाई पदों के लिए 25 जून, 2026 को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति शर्मा क्रिएशन द्वारा की जाएगी तथा चयनित अभ्यर्थियों से कार्य उप-विभागीय विद्युत अधिकारी सुंदरनगर में लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी का आई.टी.आई. इलेक्ट्रीशियन अथवा वायरमैन ट्रेड में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उक्त पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹12,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  उपमुख्यमंत्री ने देवरी खनेटी में किया 38.08 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों (आईटीआई के विस्तृत अंक प्रमाण-पत्र), उनकी एक-एक छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, पैन कार्ड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र तथा नवीनतम बायोडाटा सहित 25 जून, 2026 को प्रातः 10:30 बजे उप-रोजगार कार्यालय सुंदरनगर, जिला मंडी में आयोजित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया है कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  नवरात्रि में अद्भुत तप! नौ दिन छाती पर जौ उगाकर कठिन हठयोग में लीन रहे मौनधारी बाबा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More