HomeHimachalMandiMandi: पेयजल आपूर्ति लाइन के मरम्मत कार्य में बदलाव, अब 26 व...

Mandi: पेयजल आपूर्ति लाइन के मरम्मत कार्य में बदलाव, अब 26 व 27 को रहेगी जल आपूर्ति बाधित

जल शक्ति विभाग की ओर से मंडी शहर की पेयजल आपूर्ति लाइन के मरम्मत कार्य में आंशिक बदलाव किया गया है।

मंडी : जल शक्ति विभाग की ओर से मंडी शहर की पेयजल आपूर्ति लाइन के मरम्मत कार्य में आंशिक बदलाव किया गया है। विभाग की ओर से पहले 25.06.2026 एवं 26.06.2026 (वीरवार एवं शुक्रवार) को मंडी शहर हेतु विभागीय पेयजल आपूर्ति लाइन की मरम्मत और लाइन बदलने का कार्य प्रस्तावित किया गया था, लेकिन निर्जला एकादशी पर्व व आम जनभावनाओं के दृष्टिगत उक्त कार्य अब 26 जून, 2026 एवं 27 जून, 2026 (शुक्रवार एवं शनिवार) को प्रस्तावित किया गया है।

सहायक अभियन्ता जल शक्ति संजय कुमार ने बताया कि इसके फलस्वरूप जल शक्ति उप-मंडल नंबर 1 मंडी के अंतर्गत आने वाले समस्त शहरी व आस पास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे एक दिन पूर्व आवश्यकतानुसार पेयजल का भंडारण कर लें तथा उपलब्ध जल का उपयोग केवल अत्यावश्यक कार्यों हेतु कर विभाग को सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि कार्य पूर्ण होते ही पेयजल आपूर्ति पुनः सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की देन: CM
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More