HomeHimachalUnaदेश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों में शामिल होने का मौका! राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026...

देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों में शामिल होने का मौका! राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए अंतिम तिथि

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा देशभर के पात्र शिक्षकों से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन स्व-नामांकन आमंत्रित किए गए हैं।

ऊना : भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा देशभर के पात्र शिक्षकों से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन स्व-नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का उद्देश्य उन उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी लगन, नवाचार, समर्पण और निरंतर प्रयासों के माध्यम से विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार किया है और विद्यार्थियों के जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान की है।

उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना सोमलाल धीमान ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से शिक्षक अपना ऑनलाइन स्व-नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो चुकी है। पात्र शिक्षक अपने नामांकन 10 जुलाई तक ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं, जबकि स्व-नामांकन की अंतिम पुष्टि एवं जमा करने की प्रक्रिया 13 जुलाई रहेगी। जिला ऊना के सभी पात्र सरकारी शिक्षक अपने उत्कृष्ट कार्यों, नवाचारों और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए विशेष योगदान को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समय अवधि के भीतर आवेदन करें।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम! 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश की चेतावनी

उप निदेशक सोमलाल धीमान ने सभी पात्र शिक्षकों से आग्रह किया गया है कि वे राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने के उपरांत ही अपना आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि आवेदन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  पुलिस भर्ती में अब अनिवार्य होगा ‘चिट्टा’ का डोप टेस्ट, हर जिले में खुलेंगे नशा मुक्ति केंद्र
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More