होमHimachalShimlaमां-बेटे की आंखों के सामने उजड़ गया परिवार, खाई में गिरी कार...

मां-बेटे की आंखों के सामने उजड़ गया परिवार, खाई में गिरी कार में पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को हुए एक हादसे में पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। सबसे ज्यादा दुखद पहलू ये रहा कि ये खौफनाक मंजर मृतक की पत्नी और बेटे की आंखों के सामने घटा और पल भर में ही हंसता खेलता परिवार उजड़ गया।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को हुए एक हादसे में पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। सबसे ज्यादा दुखद पहलू ये रहा कि ये खौफनाक मंजर मृतक की पत्नी और बेटे की आंखों के सामने घटा और पल भर में ही हंसता खेलता परिवार उजड़ गया।

ये हादसा शिमला जिले के नेरवा क्षेत्र की रुस्लाह पंचायत के बाबी कैंची के समीप मंगलवार सुबह करीब छह बजे पेश आया, जहां कार मोड़ते समय वह अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में लोकेंद्र धनाईक (43) पुत्र हरीमन धनाईक और उनकी 11 वर्षीय पुत्री टिया की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  ऑपरेशन रक्षा सूत्र : पेड़ों से चिपकीं महिलाएं, नारीवाला में महिलाओं का जोरदार विरोध, कटाई रुकवाई

जानकारी के अनुसार नेरवा में दुकान करने वाले लोकेंद्र धनाईक परिवार के साथ तीन दिन की छुट्टियां बिताने के बाद लौट रहे थे। बाबी कैंची में उन्होंने अपनी कार (एचआर 26बीबी 7294) को नेरवा की ओर मोड़ना शुरू किया।

इसी दौरान उनकी बेटी टिया कार में बैठ गई, जबकि पत्नी शालू और बेटा सड़क किनारे खड़े होकर कार के मुड़ने का इंतजार कर रहे थे। तभी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को खाई से निकालकर सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:  बेकाबू ट्राले ने एक के बाद एक रौंदे तीन वाहन, पांवटा-कालाअंब हाईवे पर मची अफरा-तफरी, हादसा टला पर ये बड़ा सवाल

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार नेरवा सूरत राम ने मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More