HomeRashifalआज का राशिफल (1 जुलाई 2026): किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चुनौतियां,...

आज का राशिफल (1 जुलाई 2026): किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चुनौतियां, मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता लेकर आया है। कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों के मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता लेकर आया है। कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों के मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि
आज आप सौंदर्य की चीजों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। घर पर कोई मेहमान आ सकता है। घर पर पूजा-पाठ, हवन इत्यादि का कार्य हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रह सकता है। घर की जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : फिरोजी | उपाय : संकट मोचन हनुमान अष्टक का पाठ करें।

वृष राशि
आज कार्य में कई अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। शरीर के किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। आज दूसरों पर आप धन खर्च कर सकते हैं। व्यावसायिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। काम का बोझ रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : भगवा | उपाय : श्री राम स्तुति का पाठ करें।

मिथुन राशि
आज अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। आज व्यर्थ की यात्राएं हो सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। कर्जदार आपको परेशान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : पीला | उपाय : नहाने के पानी में हल्दी डालकर स्नान करें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: इन जातकों को आज आर्थिक हालात पर देना होगा खास ध्यान, कार्यक्षेत्र पर रहें सावधान

कर्क राशि
आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। कोई अटका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। दफ्तर की परेशानियों को हल करने के लिए मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। मानसिक तनाव को कम करने का प्रयत्न करें।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : घर पर पूजा के स्थल को बार-बार न बदलें।

सिंह राशि
सेहत पर ध्यान दें। व्यापार में आज अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। आज आप अपने व्यापार को नई ऊंचाइयां दे सकते हैं। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। शाम के समय किसी दोस्त के साथ बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : गाय को जौ खिलाएं।

कन्या राशि
आज आपका स्वभाव अच्छा रहेगा। आज आप दान-पुण्य का कार्य कर सकते हैं। परिवार वाले किसी छोटी-सी बात का राय का पहाड़ बना सकते हैं। जीवनसाथी का खराब स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कोई आज आपको धोखा दे सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : गाजरी | उपाय : स्त्री को सफेद रंग के वस्त्र दान करें।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला- 2026 को लेकर साधारण सभा की बैठक 23 दिसंबर को: डीसी

तुला राशि
आज आप अपने माता-पिता को अनदेखा कर सकते हैं। आज आप लोगों के बहकावे में आ सकते हैं। आज कोई जरूरतमंद आपके दरवाजे पर आ सकता है। विलासिता की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं। झूठी उम्मीद पर न जिएं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : चॉकलेटी | उपाय : इमली के पेड़ को जल से सींचें।

वृश्चिक राशि
कोई भी औषधि अपने आप से न लें। आज आप काफी लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा विस्तृत होगा। लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। धन आगमन होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। दांपत्य जीवन में थोड़ी अनबन रह सकती है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : जरूरतमंद व्यक्तियों की आज मदद करें।

धनु राशि
आज आपका ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। पिता से अनबन हो सकती है। आज आप छोटी-छोटी बातों को लेकर मुंह फुलाकर बैठ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। किसी जॉब इंटरव्यू के लिए आज अच्छा मौका है। खुशमिजाज रहने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : ‘ॐ’ का उच्चारण करें।

मकर राशि
आकस्मिक मुनाफा हो सकता है। किसी नई परियोजना को शुरू करने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें। शाम के समय कोई मेहमान आ सकता है। शाम के लिए बेहतर योजना बनाएं, कोई खुशखबरी आपको प्राप्त हो सकती है। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : लाल | उपाय : काजू से बनी मिठाई गरीब बच्चों में बांटें।

ये भी पढ़ें:  6 अप्रैल को सोलन में होगा चूड़ेश्वर सेवा समिति का महा अधिवेशन, इन विषयों पर भी चर्चा

कुंभ राशि
कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। चोट इत्यादि से बचें। लोग आज आपसे आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : गाय की सेवा करें।

मीन राशि
मातृ पक्ष से आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप उम्मीद पर खरे उतर सकते हैं। आज आप अपना वादा निभा सकते हैं। आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आज कोई आपको तोहफा दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : हरा | उपाय : हरे रंग की कांच की बोतल में पानी भरकर धूप में रखें और बाद में उस जल से स्नान करें, स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More