HomeHimachalBilaspurहिमाचल में दिनदहाड़े युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, आरोपी फरार, इलाके...

हिमाचल में दिनदहाड़े युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, आरोपी फरार, इलाके में दहशत का माहौल

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर दिनदहाड़े एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मंडी-भराड़ी चौक के समीप हुए इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर दिनदहाड़े एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मंडी-भराड़ी चौक के समीप हुए इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फोरलेन पर किसी बात को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और आरोपियों ने एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में उसके शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। लहुलूहान हुआ युवक सड़क पर तड़पता रहा।

ये भी पढ़ें:  श्री नैना देवी विस क्षेत्र के लिए 127 करोड़ रुपये की 13 विकास परियोजनाएं समर्पित

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस स्थान पर हमला हुआ, वहां से पुलिस बूथ की दूरी करीब 20 मीटर है। घटना के समय आसपास पुलिसकर्मियों के मौजूद होने की भी चर्चा है। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरी वारदात अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में घायल व्यक्ति सड़क पर मदद के लिए आवाज लगाता दिखाई दिया। हालांकि, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, अनमोल ने किया टॉप, यहां चेक करें अपना रोल नंबर

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More