होमHimachalMandiबैचवाइज आधार पर स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 71 पद, अभ्यर्थी 24...

बैचवाइज आधार पर स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 71 पद, अभ्यर्थी 24 जुलाई तक करवा लें अपना पंजीकरण

निर्धारित तिथि तक जिन अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीकरण वैध नहीं होगा अथवा जिन्होंने पंजीकरण/नवीनीकरण नहीं करवाया होगा, उनके नाम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को प्रायोजित नहीं किए जाएंगे।

मंडी : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्टाफ नर्स (जॉब ट्रेनी) के 71 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाने हैं। इस संबंध में जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों के नाम विभाग को प्रायोजित किए जाएंगे।

उन्होंने विभिन्न बैच के सभी पात्र अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि यदि उनका रोजगार कार्यालय में पंजीकरण किसी कारणवश व्यपगत/समाप्त हो गया है अथवा उन्होंने अभी तक अपना रोजगार पंजीकरण नहीं करवाया है, तो वे 24 जुलाई, 2026 तक अपना पंजीकरण/ नवीनीकरण अनिवार्य रूप से करवा लें, ताकि उनका नाम समय पर विभाग को प्रायोजित किया जा सके।

ये भी पढ़ें:  नाहन में 17 अगस्त को 500 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू... 20 हजार तक वेतन, मुफ्त आवास सहित ये सुविधाएं भी देगी कंपनी

उन्होंने बताया कि प्रायोजन के लिए विभिन्न श्रेणियों के अंतिम बैच निर्धारित कर लिए गए हैं। ओबीसी श्रेणी में 13 पदों के लिए दिसंबर, 2012 बैच, ओबीसी बीपीएल श्रेणी में 3 पदों के लिए दिसंबर, 2013 बैच, अनुसूचित जाति श्रेणी में 13 पदों के लिए दिसंबर, 2013 बैच, अनुसूचित जाति बीपीएल श्रेणी में 3 पदों के लिए दिसंबर, 2014 बैच, अनुसूचित जाति डब्लूएफएफ श्रेणी में एक पद के लिए दिसंबर, 2017 बैच, अनुसूचित जनजाति श्रेणी में दो पदों के लिए दिसंबर, 2013 बैच, अनारक्षित श्रेणी में 28 पदों के लिए दिसंबर, 2010 बैच, अनारक्षित ईडब्लूएस श्रेणी में 7 पदों के लिए जून, 2011 बैच तथा अनारक्षित डब्लूएफएफ श्रेणी में एक पद के लिए दिसंबर, 2012 अंतिम बैच निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, फिटर-वेल्डर के पदों पर 18 को यहां होंगे इंटरव्यू, 25 हजार तक मिलेगी सैलरी

उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपने रोजगार पंजीकरण की स्थिति अवश्य जांच लें तथा अपने निकटतम जिला रोजगार कार्यालय/उप रोजगार कार्यालय में जाकर यह सुनिश्चित कर लें कि उनका पंजीकरण सक्रिय है अथवा नहीं। यदि उनका पंजीकरण व्यपगत/समाप्त हो गया है, तो वे निर्धारित तिथि से पूर्व अपने निकटतम रोजगार कार्यालय में अथवा ईईएमआईएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण/नवीनीकरण कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि निर्धारित तिथि तक जिन अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीकरण वैध नहीं होगा अथवा जिन्होंने पंजीकरण/नवीनीकरण नहीं करवाया होगा, उनके नाम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को प्रायोजित नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  अब नौकरी ढूंढना होगा आसान! हिमाचल में लॉन्च हुआ 'तकनीकी रोजगार सेतु' पोर्टल, CM ने किया शुभारंभ

Latest Articles

Explore More