होमHimachalSolanबद्दी में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की...

बद्दी में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की गई जान, चालक वाहन छोड़कर फरार

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीबीएन : जिला सोलन के बरोटीवाला में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में 19 वर्षीय एक युवक की जान चली गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता रविंद्र कुमार निवासी भटौलीकलां ने बताया कि वह शनिवार सुबह अपनी कार से सिक्का होटल की ओर जा रहे थे। पिडीलाइट कंपनी, भटौलीकलां के मुख्य द्वार के पास उनके आगे चल रहे मोटरसाइकिल सवार को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें:  Hydro Power Projects: 22 नई जल विद्युत परियोजनाओं के आवंटन को प्रस्ताव आमंत्रित

हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल एम-केयर अस्पताल, भटौलीकलां पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान आर्यन ठाकुर (19) निवासी भटौलीकलां के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि बरोटीवाला पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल निकेतन के निर्माण का सीएम ने किया निरीक्षण, छह माह में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More