HomeHimachalSirmaurराजबन में रिहायशी मकान से 2.722 किलो चूरापोस्त बरामद, स्पेशल डिटेक्शन टीम...

राजबन में रिहायशी मकान से 2.722 किलो चूरापोस्त बरामद, स्पेशल डिटेक्शन टीम की गुप्त सूचना पर कार्रवाई

सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजबन क्षेत्र में एक व्यक्ति के कब्जे से 2.722 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद किया है।

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजबन क्षेत्र में एक व्यक्ति के कब्जे से 2.722 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद किया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को स्पेशल डिटेक्शन टीम, पांवटा साहिब को गश्त के दौरान सूचना मिली कि राजबन कांटा के समीप एक व्यक्ति ने अपने रिहायशी मकान में मादक पदार्थ छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बाबू राम निवासी गांव भजौन, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर, हाल निवासी मुगलावाला, डाकघर राजबन के मकान पर दबिश दी।

ये भी पढ़ें:  नारग बाजार में बेकाबू हुई पिकअप, पहले कार को टक्कर मारी, फिर आगे जाकर खाई में लुढ़की

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चूरापोस्त (भुक्की) बरामद की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को अदालत में पेश करने पर तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  रामपुरघाट-हरिपुर टोहाना सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, सिर पर आई चोट, चालक पर केस
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More