HomeHimachalहिमाचल में फिर भारी बारिश का खतरा! 2 अगस्त तक कई जिलों...

हिमाचल में फिर भारी बारिश का खतरा! 2 अगस्त तक कई जिलों में हाई अलर्ट; फ्लैश फ्लड-भूस्खलन की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर खतरनाक तेवर दिखाने जा रहा है। मौसम विभाग ने 29 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में भारी और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर खतरनाक तेवर दिखाने जा रहा है। मौसम विभाग ने 29 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में भारी और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार चंबा, कांगड़ा और मंडी सबसे अधिक प्रभावित रह सकते हैं, जबकि कुल्लू, शिमला, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई हिस्सों में भी तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, जलभराव, सड़कें बंद होने और यातायात बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने लोगों से अगले पांच दिन विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

कब किस जिले में बारिश का अलर्ट
29 जुलाई को चंबा, कांगड़ा और मंडी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और सिरमौर में मध्यम बारिश हो सकती है। 30 जुलाई को चंबा, कांगड़ा और मंडी में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कुल्लू, शिमला और सिरमौर में भारी बारिश, जबकि किन्नौर में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

ये भी पढ़ें:  झरेड़ी-सनाही-भारयाल-जोल सप्पड़ सड़क 10 सितंबर तक रहेगी बंद, आदेश जारी, इस रूट से गुजरेंगे वाहन

31 जुलाई को चंबा और कांगड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। कुल्लू, मंडी और शिमला में भारी बारिश की संभावना है, जबकि किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मध्यम बारिश हो सकती है। 1 अगस्त को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 2 अगस्त को चंबा, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि कुल्लू, मंडी और किन्नौर में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

इन खतरों को लेकर चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार लगातार बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। नदियों, खड्डों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ने से फ्लैश फ्लड का खतरा बना रहेगा। निचले क्षेत्रों में जलभराव, फिसलन के कारण सड़क हादसे, कई मार्गों के बंद होने और ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा कृषि और बागवानी फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, तेंदुए की खाल, घोरल के सींग सहित बड़ी बरामदगी, दो गिरफ्तार

लोगों के लिए एडवाइजरी
मौसम विभाग ने लोगों से भूस्खलन और फ्लैश फ्लड संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। नदियों, खड्डों और नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही नहीं करने तथा यात्रा से पहले मौसम और ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। खराब मौसम के दौरान गैर-जरूरी यात्रा से बचने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें:  धारवा को शिक्षा और सड़क की सौगात, 14.50 लाख के स्कूल कमरों का लोकार्पण और 15 लाख की सड़क का शिलान्यास
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More