HomeHimachalSirmaurसिरमौर में दर्दनाक हादसा : इलाज कराने के लिए नाहन आ रहे...

सिरमौर में दर्दनाक हादसा : इलाज कराने के लिए नाहन आ रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, बेटा गंभीर घायल

पांवटा साहिब-नाहन-कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल का मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार चल रहा है।

नाहन : सिरमौर जिले के पांवटा साहिब-नाहन-कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल का मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार शिलाई क्षेत्र के गांव क्यारी गुंडाह निवासी सामिया राम (68) पुत्र ढोंडू राम की तबीयत खराब थी। उनका बेटा जगपाल (20) उन्हें बाइक पर बैठाकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन लेकर आ रहा था। इसी दौरान शंभुवाला के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से दूर जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना गंभीर था कि सामिया राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि जगपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल युवक को तत्काल 108 एंबुलेंस में मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें:  केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा के लिए मंडी में धारा 163 लागू, एग्जाम सेंटरों के आसपास लगाईं सख्त पाबंदियां

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस पता लगा रही है कि हादसे की असल वजह क्या थी। क्या बाइक चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर गिरी या फिर हाईवे पर किसी वाहन से टकराने के बाद बाइक हादसे का शिकार हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  एक बाइक... दो राज्यों के नंबर! खजुरना पुल के पास एनएच-07 पर लावारिस हालत में पड़ी बाइक ने बढ़ाया सस्पेंस
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More